फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's Helpline female employees complained of the unheard

महिला हेल्पलाइन ने अनसुनी की महिला कर्मी की शिकायत

Wed, 11 Feb 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी(नैनीताल) Updated Wed, 11 Feb 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Women's Helpline female employees complained of the unheard

रात के समय दरवाजा खटखटाकर बेवजह परेशान करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिला कर्मी ने मंगलवार को खैरना चौकी में तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को जानकारी देने से पहले उसने महिला हेल्पलाइन को भी बताया, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि असामाजिक तत्वों से उसे जान का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


खैरना स्थित सीएचसी में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि चार-पांच दिनों से अंधेरा होने के बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके कमरे के पास आते हैं और एक युवक दरवाजा खटखटाता है। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं पिछले एक माह से उसे कुछ लोग फोन पर भी परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को वह फोन नंबर भी उपलब्ध कराया है। पीड़ित का कहना है कि सात फरवरी को उसने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 में फोन कर खुद के साथ हो रही घटना की जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अस्पताल प्रबंधन ने भी की कार्रवाई की मांग
पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी खैरना का अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पीड़ित महिला कर्मी के साथ है। अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों ने मंगलवार को खैरना चौकी पहुंचकर पीड़ित की तहरीर पुलिस को दी। अस्पताल प्रबंधक हेमंत कुमार और प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सतीश पंत ने परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में चिकित्साधिकारी डा.सतीश पंत, डा.अजीत सिंह, पुनीत त्रिपाठी, नीरज कुमार, आशीष जोशी, पूजा आदि शामिल थे।

आपबीती बताते समय फूट-फूट कर रो पड़ी युवती
असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी देते समय महिला कर्मी फूट-फूट कर रो पड़ी। वह इन असामाजिक तत्वों से खासी डरी है। उसका कहना है कि यदि शीघ्र ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।



सीएचसी खैरना में कार्यरत महिला कर्मी की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो फोन नंबर तहरीर में दिया गया है उसकी काल डिटेल निकाली जा रही है। क्षेत्र में रात में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- देवनाथ गोस्वामी, चौकी प्रभारी खैरना (नैनीताल)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed