{"_id":"3bdb1f0396ba049c52d3382288437c64","slug":"unidentified-corpse-found-in-irrigation-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
ग्राम तेलीपुरा सिंचाई नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम तेलीपुरा के पास सिंचाई नहर में राहगीरों ने एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय लाए युवक को डा. प्रशांत कौशिक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। युवक ने सफेद बनियान, नीली जींस और काले जूते पहने हैं। शव को मार्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन