फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncle had reached the lift to raise the boyfriend, he was beaten

चाचा बनकर नवविवाहिता को उठाने पहुंचा था प्रेमी, पिट गया

Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uncle had reached the lift to raise the boyfriend, he was beaten
प्रेम
दो बच्चों के पिता को चार दिन पहले शादी के बंधन में बंधी युवती का चाचा बनकर उसके ससुराल जाना महंगा पड़ गया। पहले तो उसकी जमकर आवभगत की गई मगर जब युवती को लेकर भागने की भनक लगी तो घर वालों ने उसकी धुनाई कर दी। पुलिस को भी बुला लिया गया। अब ससुराल वाले युवती को अपने घर रखने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले के एक युवक की बारात चार मई को बिलासपुर (रामपुर) के एक मोहल्ले में गई थी। धूमधाम से शादी के बाद दूसरे दिन दुल्हन ससुराल आ गई। परिवार के लोग शादी से काफी खुश थे। सोमवार को विवाहिता से मिलने के लिए एक व्यक्ति ससुराल आ पहुंचा।
विज्ञापन


पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह विवाहिता का चाचा है। परिवार की महिलाएं मेहमान की आवभगत में जुट गईं। नाश्ते का भी इंतजाम किया गया। इस बीच विवाहिता और उसकी बातचीत घर के लोगों ने सुन लीं। दोनों मौका पाकर भागने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने उसे पकड़कर पीटा तो पोल खुल गई। उसने अपना नाम रवि कुमार बताया। पूछताछ में पता चला कि वह बिलासपुर नगर पालिका में अस्थायी कर्मचारी और दो बच्चों का पिता है। उसने विवाहिता से प्रेम संबंधों की बात कही तो घर वालों के होश उड़ गए।


भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी विजय मेहता भी मौके पर पहुंच गए और रवि को हिरासत में ले लिया। ससुरालियों का आरोप है कि विवाहिता घर से जेवर लेकर भागने की फिराक में थी। इस कारण उससे रिश्ता नहीं रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed