{"_id":"d3d7ce1014ac263002aca758135a0fd2","slug":"truck-driver-shot-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में ट्रक स्वामी ने दूसरे ट्रक के चालक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में ट्रक स्वामी ने दूसरे ट्रक के चालक को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
Updated Mon, 11 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौला के उपखनिज निकासी गेट बेरीपड़ाव में शनिवार सुबह चोरी का आरोप लगाते हुए एक ट्रक स्वामी ने दूसरे ट्रक के चालक की पिटाई करते हुए तैश में आकर उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद चालक को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चालक के पैर से आरपार हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गौलापार निवासी एक युवक के बेरीपड़ाव गौला उपखनिज निकासी गेट में ट्रक चलते हैं। उसी गेट पर गौलापार निवासी दूसरे युवक के भी वाहन चलते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को गौलापार निवासी युवक के ट्रक से रात में चोरों ने बैट्री और अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन शनिवार सुबह जब डंपर स्वामी बेरीपड़ाव गौला उपखनिज निकासी गेट पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। इस पर उसने अपने वाहन के बगल में खड़े रहने वाली गाड़ी के चालक प्रताप पर शक करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रताप ने चोरी की बात से इंकार भी किया लेकिन ट्रक स्वामी उसे पीटता रहा और बाद में तैश में आकर उसने चालक प्रताप पर फायर झोंक दिया। गोली प्रताप के पैर से आरपार हो गई। इधर, गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ को बढ़ता देख आरोपी ट्रक स्वामी ने घायल चालक को अपनी कार में बैठाया और हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है लेकिन पीड़ित की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- विपिन चंद्र पंत, प्रभारी कोतवाल, लालकुआं।