फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Troopers arrested in wife's suicide

पत्नी की आत्महत्या में फौजी गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन

मुखानी पुलिस ने पत्नी की आत्महत्या के आरोप में आरोपी फौजी को बिठौरिया नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के चांदनी भैंसकोट थल निवासी आनंद सिंह शाही सेना में हैं। इन दिनों उसकी तैनाती पिथौरागढ़ में है। उनकी पत्नी कमला बेटे विशाल (10) के साथ घोड़ाखाल लालडाठ में किराए में रहती थीं। सात जनवरी को कमला की आग में झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


फौजी ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने रात में मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेलकर आग लगा ली थी। मौत की सूचना पर मुनस्यारी डोर से कमला के पिता त्रिलोक सिंह राणा मौके पर पहुंचे। ससुर ने घटना के लिए अपने दामाद को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि फौजी उनकी बेटी को काफी प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेटी पति के चरित्र पर शक करती थी। पुलिस ने फौजी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पाया कि फौजी बेटे का बर्थडे मनाने के लिए छुट्टी पर यहां आया था। बर्थडे के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया।


प्रताड़ना के चलते पत्नी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई है। पुलिस ने इसी आधार पर फौजी को धारा 498 ए और 306 के तहत दोषी माना।

 थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने आरोपी को मंगलवार रात उसके बड़े भाई हीरा शाही के बिठौरिया नंबर एक स्थित घर छापा मारकर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अदालत ने फौजी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed