फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism became the name of the picnic spot Aesgah

पर्यटन के नाम पर ऐशगाह बने पिकनिक स्पाट

Thu, 06 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Thu, 06 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को भवाली के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा होने से भले ही आम लोगों में सनसनी फैल गई हो, लेकिन इस क्षेत्र के लिए यह कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन


 यह तो एक बानगी भर है। असली खेल तो वहां चलता है जहां पुलिस कभी पहुंचती ही नहीं। क्षेत्र में कई होटलों से लेकर गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा फलफूल रहा है। हालात यह है कि पर्यटन के नाम पर पहाड़ के छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट ऐशगाह बनते जा रहे हैं।

बताते चलें भीमताल से लेकर सातताल, नौकुचियाताल, मेहरागांव, जंगलियागांव, भवाली, रामगढ़, गागर, श्यामखेत, मुक्तेश्वर, धारी, धानाचूली यहां तक की दूरस्थ ब्लाक ओखलकांडा के गांवों में भी पिछले वर्षो के दौरान कई छोटे-बड़े होटल, गेस्ट हाउस, रिसोर्ट्स खुल गए हैं।
विज्ञापन


इनमें ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन कराने का प्रावधान है, जो कभी नहीं होता। सूत्रों की मानें तो ऐसे ही कई होटलों, गेस्ट हाउसों और काटेजों में गुपचुप देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसकी भनक न तो पुलिस को है और न ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को।
विज्ञापन
विज्ञापन


देह व्यापार के धंधे से कई दलाल जुड़े हैं जो मांग होने पर होटलों में गुपचुप युवतियां भेजते हैं। देह व्यापार के आरोप में बुधवार को यहां पकड़ी गई युवती और उसके साथ मौजूद युवकों के बीते चार दिन से नगर क्षेत्र में होेने की सूचना पुलिस को मिली है। इसके बाद से पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह लोग नगर के किन-किन होटलों में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed