फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Took the statement of the accused

गैंगेस्टर के आरोपियों का जेल में लिया बयान

Thu, 14 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 14 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

गैंगेस्टर के पांचों आरोपियों के एसएसआई ने उपकारागार में बयान लिए। आरोपियों का कहना था कि इससे पहले उन्होंने कई प्रांतों में चोरी की थी, लेकिन कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। हल्द्वानी में चोरी करने के बाद वह पकड़े गए।

विज्ञापन


शीशमहल स्थित रजत कुमार गर्ग के प्लाइवुड एंड ग्लास स्टोर में 11 अप्रैल को चार लाख की चोरी के मामले में काठगोदाम पुलिस ने उन्नाव जिले से कानपुर के जाजामऊ निवासी मोहम्मद हाशिम, बेगमपुरवा निवासी मोहम्मद एजाज, वसीम उर्फ सादाब, सुजातगंज निवासी एकलाक, अंबेडकर नगर नूरी रोड चकेरी निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पुलिस ने कार, 60 हजार रुपए नगद, दो पेचकश और घटना में प्रयुक्त टार्च बरामद किया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ने पांचों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में जांच एसएसआई इंदर सिंह राणा को सौंपी गई। विवेचक ने पांचों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में कानपुर के अलावा मुंबई, मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस को पत्र लिखा है। बुधवार को विवेचक ने उपकारागार में जाकर पांचों आरोपियों के अलग-अलग बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed