फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tight laborer died from illness by hanging

बीमारी से तंग मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 14 Mar 2019 01:21 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: naveen chandra joshi Updated Thu, 14 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tight laborer died from illness by hanging
हल्द्वानी मोर्चरी में गुमसुम बैठी मजदूर दुर्गा प्रसाद की मां शिव देवी - फोटो : अमर उजाला

करायल चतुर सिंह स्थित किराए के कमरे में एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को उतारा। पुलिस का दावा है कि मजदूर ब्लड कैंसर से पीड़ित था और नशे का सेवन करता था। समझा जा रहा है कि इसी कारण उसने जान दी है। 

विज्ञापन


बरेली जिले के नौलिया भोलापुर निवासी दुर्गा प्रसाद (35) ने नौ मार्च को करायल चतुर सिंह में किराए का कमरा लेकर रहने वाले तहेरे भाई (ताऊ के बेटे) देश राज और सुखपाल से संपर्क किया। बताया कि वह मजदूरी करने के लिए यहां आया है। तहेरे भाइयों ने अपने पास ही हीरा सिंह बिष्ट के मकान में उसे किराए पर कमरा दिलाया। बुधवार की सुबह देशराज ने दुर्गा प्रसाद को चाय पीने के लिए आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


शक होने पर उसने झांककर देखा तो दुर्गा की गर्दन राड के सहारे फंदे से लटकी थी। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुर्गा प्रसाद को ब्लड कैंसर था और नशा भी करता था। घटना के पहले उन्होंने किसी से तनाव का जिक्र नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर मां और भाई पहुंचे 
हल्द्वानी। दुर्गा की मौत की जानकारी मिलने पर भाई अनिल पाल, मां शिवदेवी सहित परिवार के अन्य सदस्य मोर्चरी पहुंचे। पत्नी हीराकली का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। छोटे भाई ने बताया कि दुर्गा की चार बेटियां हैं। पिता का साया 14 साल पहले सिर से उठ गया था। आर्थिक रुप से कमजोर मजदूर की पत्नी हीराकली पर चार बेटियों की जिम्मेदारी आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed