फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three young men three years imprisonment

तीन युवकों को तीन साल कैद

Thu, 12 Mar 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 12 Mar 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three young men three years imprisonment

पांच वर्ष पहले ग्राम हल्दुआ में सांभर के सींग एवं हाथी दांत के साथ पकड़े गए तीन युवकों को कोर्ट ने तीन-तीन साल की सजा सुनाते हुए 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीनों युवकों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने 28 नवंबर 2010 को ग्राम हल्दुआ के पास एक मारुति कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में से सांभर के सींग, हाथी के दांत के टुकड़े बरामद हुए। टीम ने कार सवार गुड्डी उर्फ साकिर निवासी मछवासी रामपुर, साबिर तथा नन्हे सिंह निवासी ग्राम दरीयाल थाना टांडा रामपुर यूपी को पकड़ लिया। सभी पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए सिविल जज प्रखर खंड ओम कुमार ने तीनों आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाते हुए 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर सभी को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed