{"_id":"f5922b1001171546570d1a45c21101e5","slug":"three-girls-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गईं इंटर की तीन नाबालिग छात्राएं लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गईं इंटर की तीन नाबालिग छात्राएं लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह घर से स्कूल गई जीजीआईसी इंटर कालेज की तीन छात्राएं लापता हो गई। काफी ढूंढखोज के बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस छात्राओं को काशीपुर के बाद जसपुर में तलाश कर रही है। एसएसपी ने एसओजी टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन
गुसाईंनगर हीरानगर की दो किशोरियां जीजीआईसी हीरानगर में 11वीं की छात्रा है। उनके साथ बैलाजाली लॉज की एक छात्रा भी पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि तीनों सोमवार सुबह पढ़ने के लिए निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। तीनों के फोन नहीं मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने रात में इस मामले को दबाए रखा।
विज्ञापन
सुबह पुलिस ने काशीपुर में तीनों की छानबीन की, इसके बाद टीम जसपुर भी गई है। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि छात्राओं की कॉल डिटेल मंगाई गई है। शीघ्र ही छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा। इधर, परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने छात्राओं को ढूंढने के लिए एसओजी टीम को भी लगाया है। सर्विलांस के आधार पर पुलिस छात्राओं को ढूंढ रही है।
विज्ञापन