फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft

भाजपा नेता के घर चोरी

Thu, 07 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 07 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft

भाजपा नेता और पूर्व बीडीसी सदस्य के घर की रसोई की खिड़की में लगी जाली काटकर चोरों ने 25 हजार रुपए की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिठौरिया नंबर एक जय कृष्ण विहार निवासी भाजपा नेता और पूर्व बीडीसी सदस्य जितेंद्र मेहता पुत्र राम सिंह मेहता चार मई की सुबह परिवार के साथ किसी काम से दिल्ली गए थे, जबकि पुत्र अक्षत को उसके दादा राम सिंह मेहता के पास लालडांठ छोड़ गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सायं अक्षत घर आया और पूजा-पाठ कर वापस दादा के पास चला गया। बुधवार सुबह जब जितेंद्र परिवार के साथ घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी खुली थी।
विज्ञापन


रसोई घर की खिड़की में लगी जाली कटी मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मुखानी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक चोर घर में रसोई की खिड़की में लगी जाली काटकर घुसे थे। जितेंद्र मेहता ने बताया कि चोर घर में रखी करीब 25 हजार रुपए की नगदी सहित चार तोले सोने के जेवरात चुरा ले गए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। मुखानी थानाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि मामले की जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने दारु भी गटकी
परिजनों के मुताबिक चोरों ने आराम से घर में चोरी की। उन्होंने घर में रखी महंगी शराब की बोतल खोलकर अचार से साथ पिया और खाली बोतल छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed