फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The woman escaped from the hotel was in Meerut

केके होटल से फरार महिला मेरठ में मिली

Sat, 24 Oct 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल Updated Sat, 24 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

29 मार्च को रहस्यमय ढंग से तल्लीताल के निजी होटल से लापता महिला को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया है। तल्लीताल थाना पुलिस ने घटना से संबंधित पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ कंकरखेड़ा निवासी दीपाली का विवाह अब्दुल्लापुर निवासी धर्मेंद्र किशन के साथ हुआ था। 28 मार्च को वह पति के साथ नैनीताल आई थीं।

29 मार्च सुबह पति के बाथरूम में नहाने के लिए जाने के दौरान वह अचानक लापता हो गई। पति ने उसकी खोजबीन की ओर पुलिस को मौखिक सूचना देने के बाद चला गया।

 कुछ रोज बाद युवती के पिता ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन दामाद पर कोई आरोप नहीं लगाया। इसके कुछ समय बाद भी पुत्री का पता न लगने पर पिता ने मेरठ में दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


इधर बृहस्पतिवार को मेरठ पुलिस ने दीपाली को कैंट मेरठ में पकड़ लिया। जहां वह आठ माह से रह रही थीं। महिला की गिरफ्तारी के बाद पति और पिता दोनों में से किसी के न अपनाने पर उसे नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले में पहले नैनीताल में रिपोर्ट दर्ज होने के कारण वह महिला व उसके पिता से बातचीत करेंगे। इसके बाद ही एफआर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed