फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The widow of the military threat

फौजी की विधवा को सिरफिरे ने दी धमकी

Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित एक संस्थान में काम करने वाली फौजी की विधवा एक सिरफिरे की धमकी से परेशान है। सिरफिरा विधवा से शादी करना चाहता है। इस मामले में शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 फौजी की विधवा रुद्रपुर स्थित एक संस्थान में कार्यरत है। उसके पास सिरफिरे ने शादी करने के लिए एसएमएस भेजा। इसके बाद कॉल की कि शादी करना चाहता है। यदि वह शादी के लिए तैयार नहीं होगी तो उसे रास्ते से अगवा कर लिया जाएगा। महिला ने सिरफिरे से कहा कि वह दो बच्चों की मां है।
विज्ञापन


परेशान महिला ने इस मामले में कोतवाली पुलिस की शरण ली। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने इस मामले में सिरफिरे को फोन कर हड़काया और चेतावनी दी कि फोन करना उसके लिए महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के हड़काने पर सिरफिरे ने फोन नहीं किया लेकिन विधवा के साथ उसके बच्चे भी परेशान हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि यदि सिरफिरा कुछ करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की एसओजी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed