फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The two-day seminar on the death anniversary of Ilachandra Joshi 14

इलाचंद्र जोशी की पुण्य तिथि पर दो दिनी संगोष्ठी 14 से

Sat, 12 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sat, 12 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

कुविवि के महादेवी वर्मा सृजन पीठ और केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा की ओर से डीएसबी परिसर के हिंदी विभाग में 14 व 15 दिसंबर को कथाकार इलाचंद्र जोशी की 33वीं पुण्य तिथि पर दो दिवसीय इलाचंद्र जोशी स्मरण राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं हिंदी कहानी का समकालीन परिदृश्य विषयक कहानी पाठ और परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


सृजन पीठ के निदेशक प्रो.देव सिंह पोखरिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम कुविवि के यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डवपलपमेंट सेंटर हरमिटेज भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता केंद्रीय साहित्य अकादमी के पूर्व उपसचिव ब्रजेंद्र त्रिपाठी होंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन कुविवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी करेंगे। शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि संगोष्ठी में नवीन कुमार नैथानी, डा. साधना अग्रवाल, राकेश सकलानी, दिनेश कर्नाटक, मुकेश नौटियाल व दिवाकर भट्ट समेत कई कथाकार, समालोचक और साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादक हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed