{"_id":"b9a4c1dc15b6e9be52a134fecc9c1225","slug":"the-pretext-of-marrying-the-girl-raped-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में नौकरी करने वाला स्थानीय युवक यहां एक युवती को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा। उसने शिशु हुआ तो मामला उजागर हुआ। अब उसने युवती से मिलना ही बंद कर दिया है। शुक्रवार को मामला महिला संगठन विमर्श के पास पहुंचा तो संस्था से जुड़ी महिलाएं आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली जा पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक की मां को थाने में बुलाकर दुबई से बेटे को बुलाने के निर्देश दिए। मूल रूप से रामनगर की रहने वाली युवती यहां मल्लीताल क्षेत्र में अपनी नानी के यहां रहकर आसपास में लोगों के घरों में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी दोस्ती पड़ोसी युवक से हुई। तभी से दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने हैं। दो साल पूर्व उसकी दुबई में नौकरी लग गई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि बीते मार्च युवक नैनीताल आया था तब उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। युवक ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि वह उसकी जाति की नहीं है, लिहाजा वह उससे विवाह नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस ने युवक की मां को कोतवाली में बुलाया और इस संबंध में पूछताछ की। युवक की मां ने जानकारी से इंकार कर दिया।
युवक की मां ने पुलिस से महीने भर का समय लेते हुए कहा वह अपने बेटे को दुबई से नैनीताल बुलाकर मामले की सच्चाई जानेंगी और यदि उक्त शिशु उनके बेटे का हुआ तो दोनों का विवाह कराएंगे। युवक की मां ने विमर्श से जुड़ी महिलाओं से कहा कि यदि उनका बेटा विवाह को राजी नहीं हुआ तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।