{"_id":"6511da049d306048455b812f9ef5d5b1","slug":"the-heat-the-arrest-of-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी को राजस्व पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की गिरफ्तारी को राजस्व पुलिस ने दी दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ ब्लाक के खोपा बोहराकोट गांव में अधेड़ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद आरोपी राजस्व पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। राजस्व पुलिस ने उसके हल्द्वानी स्थित आवास में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
बुधवार को खोपा बोहराकोट गांव निवासी पूरन चंद्र डालाकोटी (53) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में पूरन चंद्र डालाकोटी ने मूल रूप से इसी गांव के निवासी और हाल निवासी हल्द्वानी निखिलेश जोशी उर्फ निखिलेश डालाकोटी को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मृतका की पत्नी तारा देवी की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने निखिलेश जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
पटवारी अमित साह ने बताया कि गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने निखिलेश जोशी उर्फ निखिलेश डालाकोटी के तल्ली बमौरी हल्द्वानी स्थित आवास में दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन