फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The day had been shattered world of marital Anju

करवाचौथ के दिन उजड़ गई अंजू की दुनिया

Fri, 30 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 30 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं लेकिन इसी दिन सड़क हादसे ने शिक्षक विजय की जान ले ली।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पति की मौत से पत्नी अंजू की दुनिया ही उजड़ गई।  घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने से पहले मातम पसर गया। हादसे की सूचना मिलने पर वेणीखत्ता स्थित घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बैंक प्रबंधक अंजू गर्भवती हैं। पति और पत्नी ने मिलकर सपना देखा होगा कि उनके भी आंगन में बच्चे की किलकारियां गूंजेगी।

उनका भरा पूरा घर होगा लेकिन काल ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि अंजू का घर बसने से पहले उजड़ गया। सपने तार तार हो गए। घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने से पहले मातम पसर गया।
विज्ञापन


 रिटायर्ड पिता ने सोचा होगा कि बड़ा बेटा उम्र के आखिरी पड़ाव में सहारा बनेगा लेकिन काल को कौन जानता है। पिता को ही बेटे के शव को कंधा देना पड़ा।

पिता को कंधा देते हुए देखकर परिवार ही नहीं, पड़ोसियों की आंखें डबडबा गई। लोगों के बीच एक ही चर्चा थी कि विजय काफी होनहार लड़का था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से परिवार का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने अस्पताल में घायल पड़े छोटे भाई को शाम तक नहीं बताया था कि उसके बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं। शव का रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed