फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The contractor's wife died by hanging

ठेकेदार की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 21 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन

 काठगोदाम इंद्रानगर में ठेकेदार की पत्नी ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। बच्चों ने बताया कि मम्मी ने मोबाइल पर बात करने के बाद उसे पटक दिया था। माना जा रहा है कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद रहा होगा। 

विज्ञापन


 प्रतापगढ़ जिले के पट्टी निवासी फूल चंद एक कंपनी में ठेकेदार हैं। वह इंद्रानगर निवासी राकेश शर्मा के मकान में किराएदार हैं। फूल चंद कंपनी के काम से नागपुर गए थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद उनकी पत्नी अंजू सरोज (29) ने किसी से मोबाइल पर बात की और फोन पटक दिया।
विज्ञापन


 बच्चों के सोने के बाद अंजू सरोज ने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत की कुंडी से फांसी लगा ली। सुबह बच्चों आकाश (07) और विकास (03) उठे और रोने लगे। उनके रोने की आवास सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी, तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो अंजू फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ से पता चला कि महिला के पति 16 जनवरी को साले इंद्रजीत के साथ नागपुर गए थे। दोनों की शादी 2006 में हुई थी। पुलिस ने अंजू सरोज के भाई सभाजीत के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया।


पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला अंजू सरोज के भाई सभाजीत ने बताया कि 13 जनवरी को छोटे भंाजे विकास का बर्थडे था। परिवार के लोगों ने हंसी खुशी के साथ बेटे का बर्थ डे मनाया। उसके जीजा बर्थडे मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर गए। घर में किसी प्रकार की आर्थिक रूप से कमी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed