फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tenant ejected chorni

किराएदार निकली चोरनी

Sat, 07 Feb 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 07 Feb 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tenant ejected chorni

मयूर विहार तल्ली स्थित सिडकुल कर्मचारी के घर से चोरी गए लाखों के जेवरात मामले में मंडी चौकी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी गए जेवरातों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जांच से पता चला कि महिला सिडकुल कर्मचारी के मकान में पहले किराएदार थी। कर्मचारी की मां की अनुपस्थिति में उसने घर में घुसकर जेवरात पर हाथ साफ किया। पुलिस ने आरोपी महिला के पति से भी पूछताछ की, लेकिन पति को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इस कारण पुलिस ने पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन


सिडकुल कर्मचारी राजेंद्र सिंह रावत अपनी मां पुष्पा देवी के साथ मयूर विहार तल्ली में रहता है। 30 जनवरी को राजेंद्र की मां पुष्पा देवी अपनी बेटी से मिलने छड़ैल चली गई थी और राजेंद्र अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसकी जानकारी मिलने पर राजेंद्र की पूर्व किराएदार कमला दानी उसके घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने डुप्लीकेट चाबी से अंदर रखे बाक्स को खोला और उसमें रखे सोने की नथ, हार, दो टाप्स, एक जोड़ी झुमके, पांच दाने का मंगलसूत्र चुरा लिया। दो फरवरी को जब पुष्पा देवी बेटी से मिलकर लौटी तो बाक्स से जेवरात गायब देख सन्न रह गई। उनके बेटे ने मंडी चौकी प्रभारी संजय पाठक को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को कमला दानी को पकड़ा।


कमला की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कमरे से चोरी के जेवरात बरामद किए। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह लालच में आ गई थी। वह डेढ़ साल तक सिडकुल कर्मचारी की किराएदार थी। इसी कारण वह जेवरात रखने के स्थान के बारे में जानती थी। 13 दिसंबर 2014 को उसने सिडकुल कर्मचारी का मकान खाली किया था। इस समय वह तल्ली निवासी सूरजदीन केसरवानी के मकान में परिवार के साथ रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed