{"_id":"c41fc5e8d050f086a411c44aeb85e3ab","slug":"teen-grabs-the-ear-made-sit-ups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों से कान पकड़कर कराई उठक-बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरों से कान पकड़कर कराई उठक-बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 07 Feb 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शुक्रवार को लफंगों के खिलाफ खालसा इंटर कालेज से लेकर विशाल मेगामार्ट तक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लड़कियों का पीछा करने वाले काफी किशोरों को पकड़कर उठक-बैठक कराई। कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने चार स्कूटी जब्त कर ली।
एसएसपी के निर्देश पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने स्कूल, कालेजों एवं रास्तों में लड़कियों का पीछा करने वाले और फब्तियां कसने वाले लफंगों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने खालसा इंटर कालेज के सामनेे अनावश्यक घूम रहे छात्रों को कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई।
पुलिस की कार्रवाई को देखते ही कुछ लफंगे स्कूटी और बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने कागजात नहीं मिलने पर चार स्कूटी को जब्त कर लिया। पुलिस ने कई किशोरों को चेतावनी देकर छोड़ा।