{"_id":"748f28f917fd630b39fc95444041554b","slug":"teacher-s-death-in-hospital-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका की मौत पर अस्पताल में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका की मौत पर अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटिया पड़ाव अस्पताल के समीप एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक अध्यापिका की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। अध्यापिका की बच्ची सुरक्षित है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के चिलियानौला रानीखेत निवासी प्रकाश अधिकारी की पत्नी सोनिला अध्यापिका थी। गर्भवती पत्नी सोनिला (32) को पति ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले सोनिला ने आपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात अध्यापिका की हालत खराब हो गई। डाक्टरों ने भी इलाज के लिए हाथ खड़े कर दिए। अध्यापिका की रात करीब तीन बजे मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। इस मामले में परिजनों ने डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का लिखित अनुरोध किया। आरोप लगाया कि अस्पताल ने मरीज को अन्यत्र ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं करायी। पुलिस की पहल पर दो डाक्टरों के पैनल से महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।