फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher framed by forger

शिक्षिका को फंसाया जालसाज ने

Wed, 06 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्याेलीकाेट
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्याेलीकाेट Updated Wed, 06 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

स्टेट बैंक का अधिकारी बताकर एक जालसाज ने निजी स्कूल की शिक्षिका के खाते से 15 हजार 510 रुपए की ई-शापिंग कर चूना लगा दिया। हालांकि सतर्कता के चलते खाते में अवशेष 13 हजार की रकम बचा ली गई।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी और निजी स्कूल में शिक्षिका को बीते सोमवार देर शाम 07765067870 और 08877641104 नंबरों से फोन आया कि वह स्टेट बैंक का अधिकारी बोल रहा है और एटीएम कार्ड और खाता ब्लाक होने का झांसा देकर जालसाज ने एटीएम कार्ड का पिन नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद शिक्षिका के खाते से 15,510 रुपए की ई-शापिंग कर ली। खाते में कुल 28,500 रुपए थे। इससे पूर्व की जालसाज और रकम का इस्तेमाल कर पाता परिजनों को जानकारी हो गई और बची हुई रकम को एटीएम से तुरंत निकाल लिया।
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष में नलेना, चोपड़ा में एक महिला को लाटरी का झांसा देकर जालसाजों ने 50 हजार से ज्यादा का चूना लगाया था। उससे पूर्व बेलुवाखान की एक महिला भी लाटरी के झांसे में 17 हजार रुपए गवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed