फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suspected of millions milk scandal

लाखों रुपये के दूध घोटाले का संदेह

Fri, 02 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं Updated Fri, 02 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में अन्य राज्यों की प्राइवेट डेयरी से आने वाले दूध के टैंकरों में दूध की मात्रा में घालमेल का मामला प्रकाश आया है। कई महीनों से चल रहे दूध घोटाले में लाखों रुपये की हेराफेरी का संदेह है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो घोटाले में दुग्ध संघ के कई अधिकारियों व कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका है। इधर. बृहस्पतिवार को संघ प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों ने घरेलू जांच के बजाय उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।  

राज्य के सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक दुग्धशाला नैनीताल सहकारी दुग्ध संघ में पांच साल पूर्व एक करोड़ रुपये के गबन का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। जिसे लेकर दुग्ध संघ प्रबंधन की किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पचास लाख रुपये से अधिक दूध खरीद में घोटाले मामला आने से संघ प्रबंधन की नींद हराम हो गई है। दुग्ध संघ सूत्रों के मुताबिक दुग्धशाला में दुग्ध पदार्थों की बाजार डिमांड पूरा करने के लिए दूध की कमी बनी रहती है।

इसे पूरा करने के लिए संघ प्रबंधन द्वारा पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर स्थित नीलकंठ प्राइवेट डेयरी से अनुबंध किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों से प्राइवेट डेयरी से आने वाले हजारों लीटर दुध को कुछ अधिकारियों की मिली भगत से पचाने का कार्य किया जा रहा है।

दुग्धशाला में काम करने वाले कर्मचारियों ने इस घालमेल को लेकर शिकायत की तो घोटाले में शामिल कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के चेहरे से मुरझा गए। मामले में प्रमाण मिलने पर संघ प्रबंधन ने तत्काल आपात बैठक कर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

जिसमें सहायक प्रबंधक स्टोर सदानंद बमेठा, सहायक प्रबंधक उमेश पढालनी, कार्यालय अधीक्षक नवीन गरवाल शामिल किया गया। गुरुवार को जांच कमेटी द्वारा साैंपी गयी रिपोर्ट को अधूरी मानते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला व प्रबंधक पीसी शर्मा ने दूसरी जांच कमेटी का गठन किया है।


जिसमें संचालक भरत नेगी, दयाकिशन बमेठा, सहायक प्रबंधक उमेश पढालनी, सहायक क्षेत्र पर्यवेक्षक संजय भाकुनी, सहायक डाटा इंट्री अधिकारी पान सिंह खत्री को शामिल कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed