फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Studies disturb tolerance

पढ़ाई में खलल बर्दाश्त नहीं

Wed, 12 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूूराे, अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 12 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

नशे में धुत छात्रों द्वारा शिक्षकों को पीटने के मामले में जीआईसी में हुई बैठक में इस घटना की निंदा की गयी। छात्रों और शिक्षकों की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि निष्कासित तीनों छात्रों का दोबारा प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
राजकीय इंटर कालेज में हुई बैठक में प्रधानाचार्य पूरन सिंह भंडारी ने कहा कि विद्यालय की रूटीन चेकिंग के दौरान तीन छात्र विद्यालय परिसर के एक कोने में नशे में धुत मिले थे।
विज्ञापन


अध्यापकों ने जब उन्हें पकड़ा तो वे अभद्रता पर उतर आए। आरोपी छात्रों ने प्रधानाचार्य कार्यालय के समीप शिक्षक खुशाल सिंह रावत और अजय कुमार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य के हस्तक्षेप करने पर छात्रों ने उनका भी कालर पकड़ लिया था। प्रधानाचार्य ने स्कूल में पुलिस बुलाई और तीनों के अभिभावकों को भी बुलाया।

 अभिभावकों ने अपने बच्चों की गलती स्वीकार कर ली लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने तीनों को निष्कासित कर दिया। बैठक में छात्रों ने स्कूल में अनुशासन को बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

साथ ही ऐसी हरकत करने वाले छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में गणित, भौतिकी, रसायन और हिंदी के प्रवक्ता नहीं हैं।


एलटी के शिक्षकों से इंटर की कक्षाओं में पठन-पाठन कराया जा रहा है। अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यालय में शिक्षकों द्वारा रूटीन चेकिंग की जाती है। इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed