फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student shot dead in Dahria

डहरिया में छात्र को सरेशाम गोली मारी

Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead in Dahria

डहरिया में मंगलवार की शाम बच्चों के खेल के विवाद को निपटाने पहुंचे बीटेक के छात्र को सिरफिरे ने गोली मार दी। इससे कालोनी में दहशत फैल गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद हमलावर तमंचा लहराते भाग गया। गया। घायल छात्र को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


डहरिया निवासी सौरभ बिष्ट (25) भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा में बीटेक का छात्र है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह जिम से घर लौट रहा था। इस बीच डहरिया स्थित खेल के मैदान में बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। सौरभ बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


इस बीच उसकी एक अन्य युवक से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच सिरफिरे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली छात्र के बाई जांघ के पास लग गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को साथियों ने एसटीएच में भर्ती कराया। छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद हीरानगर चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। पूछने पर पता चला कि छात्र से हमलावर का पहले से कोई विवाद नहीं था। कुछ युवकों का कहना था कि छीनाझपटी के दौरान गोली लगी है। पुलिस इस मामले में घटना के तह तक जाने के लिए मैदान में खेलने वाले बच्चों से पूछताछ करेगी। 


हमलावर सीपीयू से भी भिड़ा था 

पुलिस की जांच के दौरान आया है कि हमले का आरोपी पिछले साल सीपीयू की टीम से भी भिड़ गया था। सीपीयू ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते समय उसे काठगोदाम में रोक लिया था। वह सीपीयू के दरोगा से भिड़ गया था। पकड़े जाने के बाद उल्टे वह सीपीयू पर अभद्रता करने का आरोप मढ़ने लगा। पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed