{"_id":"362285fa692b62d4986a45e8ce9d698f","slug":"student-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने एलकेजी के छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने एलकेजी के छात्र को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 21 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उजालानगर स्थित एक कान्वेंट स्कूल के बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीट दिया। मां का आरोप है कि उसके बेटे ने स्कूल में बताया गया होमवर्क नहीं किया था। बनभूलपुरा पुलिस ने इस मामले में कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य को बुलाया है।
विज्ञापन
एक मिनार की मस्जिद इंदिरानगर निवासी एक महिला का सात वर्षीय बेटा उजालानगर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में एलकेजी का छात्र है। मां ने बताया कि जब उसका बेटा स्कूल से घर आया तो वह स्नान कराने के लिए उसके कपड़े उतारने लगी। तभी उसे बेटे के शरीर पर डंडे के निशान दिखाई दिए। उसने बेटे का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया और स्कूल पहुंची। वहां प्रधानाचार्य ने उसे और बच्चे को धक्का देकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि उसका बेटा सही समय पर होमवर्क नहीं करता है। पढ़ने में काफी कमजोर है। इस पर महिला बनभूलपुरा थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की छह साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने मायके में रहती है और मजदूरी कर बच्चे को पढ़ाती है। पुलिस ने तहरीर लेकर प्रधानाचार्य को थाने बुलाया है।
विज्ञापन