{"_id":"c5fa5e52d8d9d986b229662209f7a27b","slug":"strangulation-murder-of-old-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा की गला दबाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 12 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
कठघरिया में बुधवार शाम बदमाशों ने लूटपाट के लिए वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्धा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। हत्यारे वृद्धा का मंगलसूत्र, मोबाइल और एलसीडी लेकर चले गए। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना कर मुखानी थाने की पुलिस को शीघ्र कातिलों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया है। पुलिस को शक है कि घटना के पीछे करीबियों का हाथ हो सकता है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय का कहना है कि इस मामले में दो लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
कठघरिया निवासी भीम सिंह मेहरा के मकान में उनकी मुंहबोली मौसी कमला (65) आठ माह से रहती थी। मकान मालिक रोज मौसी के फोन करने पर शाम के समय खाना कमरे में पहुंचा देता था। बुधवार शाम मौसी का फोन नहीं आया तो मकान मालिक टिफिन में खाना लेकर पहुंचा। वहां देखा तो वृद्धा बिस्तर पर पड़ी थी। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। रजाई ओढ़ाई गई थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूछताछ से पता चला कि कमला ने दो शादी की थी।
विज्ञापन
पहले पति से दो बेटे और एक बेटी हैं। पहले पति की मौत के बाद उसने शिवशंकर लाल राठौर से शादी की थी। तीन साल पहले शंकरलाल का निधन हो गया। वृद्धा पहले फूलचौड़ रहती थी। भीम सिंह मेहरा ने वृद्धा को रहने के लिए जगह दी थी और रोज भोजन भी देते थे। पहले पति के बच्चे फूलचौड़ में ही रहते हैं। पुलिस इस मामले में पहले पति के पुत्र पप्पू से पूछताछ करने का प्रयास रही है। पुलिस को शक है कि हत्या किसी करीबी ने की है, जो वृद्धा के यहां आते जाते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन