{"_id":"08e3da7ce89334a65570fcb061f836a0","slug":"stone-crushers-fined-11-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशरों पर 11 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोन क्रशरों पर 11 करोड़ का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
एंटी माइनिंग सेल के छापे में तमाम अनियमितताएं पकड़ में आईं। रामनगर, काशीपुर बाजपुर क्षेत्र के छह स्टोन क्रशर और कई स्टॉक पर 2 लाख 46 हजार घन मीटर अवैध उपखनिज पकड़ा गया। टीम ने 11 करोड़ 18 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
सेल ने शुक्रवार को छापामारी की थी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू रामनगर स्टोन क्रशर (शिवलालपुर), स्टॉक न्यू रामनगर स्टोन क्रशर, नितिन अग्रवाल स्टॉक (छोई), बदेशा स्टोन क्रशर जीवानंद पुर (रामनगर), ढिल्लन स्टोन क्रशर वीरपुर लच्छी (रामनगर), पुरेवाल स्टोन क्रशर (काशीपुर), एकता स्टोन क्रशर (बाजपुर) में छापा मारकर उपखनिज की नापजोख की।
विज्ञापन
स्टाक रजिस्टर, प्रपत्र आदि की जांच के बाद टीम ने पाया कि सभी स्थानो पर एक लाख 46 हजार घनमीटर उपखनिज अवैध रूप से मौजूद था। इन सभी कारोबारियों पर 6 करोड़ 68 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही आठ डंपर और लोडर सीज किए गए हैं। टीम में निरीक्षक संजय उप्रेती, उपनिरीक्षक नीलाभ खाली, महेश कोठियाल, शाह मसूद, अनुज, नीरज, पुल्कित, दिनेश, नवीन, नसीम अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन