{"_id":"57d4db88ade013824386a7d753067011","slug":"six-million-of-the-looted-15-thousand-in-pirumdara-munsion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरूमदारा में मुंशियों से लूटे छह लाख 15 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीरूमदारा में मुंशियों से लूटे छह लाख 15 हजार
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
पीरूमदारा में बाइक बदमाशों ने हवाई फायरिंग के बाद मुंशियों की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मुंशी गिर गए और बदमाश छह लाख 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। शाम के समय हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। इस दौरान खेत में बदमाशों की बाइक मिली है। पुलिस का मानना है कि बदमाश जंगली की तरफ भाग गए होंगे।
विज्ञापन
जीवानंदपुर पीरूमदारा में बिंदेश स्टोन क्रशर है। स्टोर क्रशर के मालिक अमरीक सिंह मिक्का ने बताया कि उनका घर स्टोन क्रशर से 500 मीटर की दूरी पर है। उनके मुंशी विनोद रावत और सुखबीर चौहान रोजाना की तरह उन्हें रुपये देने घर आ रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से हवाई फायरिंग की और इसके बाद उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से विनोद और सुखबीर गिर गए। मगर बदमाशों ने उनका रुपयों से भरा बैग लूट लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर उनके घर के गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुंशियों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की तो बदमाशों की मोटरसाइकिल एक खेत पर मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए होंगे। पुलिस जंगल में बदमाशों की खोजबीन कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है।