फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shoot fiance made himself

मंगेतर को गोली मार खुद को भी उड़ाया

Wed, 25 Feb 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 25 Feb 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shoot fiance made himself

दुबई से आए प्रेमी ने मंगेतर (प्रेमिका) को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार दोपहर चोरगलिया थाना के गौलापार मदनपुर गांव की है। अक्तूबर में दोनों की शादी होनी थी।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर गूलरभोज खटोला निवासी रिटायर्ड फौजी राम सिंह कार्की का इकलौता बेटा पंकज कार्की (25) दुबई में नौकरी करता था। उसकी शादी गौलापार मदनपुर निवासी कृपाल सिंह चुफाल की बेटी मोनिका से तय हुई थी। 19 फरवरी को पंकज दुबई से दिल्ली पहुंचा।
विज्ञापन


दिल्ली से अपने घर जाने के बजाए रुद्रपुर में दोस्त कमल जोशी के कमरे में रहने लगा। रुद्रपुर पहुंचने से पहले ही उसने नैनीताल निवासी दोस्त दीपांशु नेगी को फोन कर 20 फरवरी को रुद्रपुर बुला लिया। पंकज ने रुद्रपुर पहुंचने के बाद मंगेतर मोनिका को फोन किया और रुद्रपुर बुलाया। मोनिका ने रुद्रपुर आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पंकज दोस्त दीपांशु के साथ बाइक से मंगेतर मोनिका से मिलने उसके घर मदनपुर गया। वहां पहुंचने पर पंकज ने दीपांशु को मोनिका के घर से कुछ दूरी पहले ही बाइक से उतार दिया। इसके बाद पंकज अपनी मंगेतर के घर चला गया, जबकि दीपांशु वहीं सड़क पर उसका इंतजार करने लगा।

पंकज के घर आने से मोनिका के मां जानकी काफी खुश हो गई। कुछ देर पंकज से बातचीत करने के बाद वह पंकज और मोनिका को कमरे में अकेला छोड़कर चाय बनाने चली गई। इसी बीच कमरे में गोलियां चलने की आवाज सुनकर मां जानकी और परिवार के बाकी लोग दौड़कर आए। कमरे में देखा तो मोनिका बेड और पंकज का शव फर्श पर लहूलुहान पड़ा था। मोनिका के शव के पास 315 बोर का तमंचा भी पड़ा था।


सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर चोरगलिया थानाध्यक्ष अरुण वर्मा, सीओ बच्चन सिंह राणा और एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पंकज की दाहिनी कनपटी और मोनिका की बाई कनपटी पर गोली लगी थी। मोनिका एमबी पीजी कालेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने मौके से फिंगरप्रिंट लेने के साथ ही 315 बोर का तमंचा और दो गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed