फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sheila made himself hanging

शीला ने खुद लगाई थी फांसी

Thu, 12 Feb 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 12 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sheila made himself hanging

मुखानी पुलिस ने शीला की हत्या के आरोप में उसके पति को लामाचौड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के समक्ष पति ने बताया कि उसने पत्नी को गर्भपात की दवा खिलाई थी, लेकिन उसने दवा खाने के बाद फांसी लगा ली। वह दो दिन तक शव के साथ सोता रहा और आठ फरवरी को डर के चलते बगैर किसी को बताए वहां से भाग निकला। बच्चों को पैतृक गांव स्थित घर में पहुंचाने के बाद वह खेत में छिप जाता था।

विज्ञापन


फतेहपुर स्थित श्रीराम कृष्ण धाम आश्रम में राजमिस्त्री प्रमोद अपनी पत्नी शीला और दो बच्चों के साथ चार सालों से रह रहा था। आठ फरवरी की सुबह पत्नी को छोड़कर प्रमोद अपने दो बच्चों के साथ साइकिल से भाग निकला। आसपास के लोगों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो चारपाई पर प्रमोद की पत्नी की फूली हुई लाश पड़ी थी, जिसमें से भीषण दुर्गंध निकल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका थी कि उसे जहर देने के बाद गला दबाकर मारा गया है। पुलिस के पीछा करने पर प्रमोद अपने पैतृक घर बरेली जिले के तुलसापट्टी गांव में बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में शीला के पिता रामपुर जिले के बिलासपुर अहरो निवासी कल्याण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ने बयान दिया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। इस कारण उसने कठघरिया से गर्भपात की दवा लेकर उसे खिलाई। दवा खाने के बाद उसके शरीर पर दाने पड़ गए। प्रमोद ने बताया कि वह छह फरवरी को काम कर घर लौटा तो पत्नी ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली थी। वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया और शव को चारपाई पर रखा। दो दिनों तक वह शव के साथ सोता रहा था, क्योंकि उसे अपनी पत्नी से काफी प्यार था।


बच्चों को पैतृक गांव स्थित घर में पहुंचाने के बाद वह खेत में छिप गया था। इसी कारण पुलिस उसे तत्काल पकड़ नहीं सकी। वहीं, पुलिस को प्रमोद के बयान पर यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed