{"_id":"1b863775aa5f15ebd892aac8dd7e439c","slug":"seven-licenses-revoked-suspended-34-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाइसेंस निरस्त, 34 निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लाइसेंस निरस्त, 34 निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 41 वाहन स्वामियों को भारी पड़ गया है। परिवहन विभाग ने ऐसे लापरवाह और अपने साथ दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले नैनीताल जिले के 41 वाहन स्वामियों का लाइसेंस निलंबित और निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकांश सड़क हादसों में एक बड़ा कारण वाहन चालक की लापरवाही होती है। पहले विभाग केवल मोटर व्हीकिल एक्ट के उल्लंघन में वाहनों का चालान या सीज करता था, इसके बाद वाहन स्वामी जुर्माना जमा कर वाहन चलाने लगते थे, पर अब ऐसे चालक भविष्य में आसानी से वाहन नहीं चला सकें, इसलिए इनके लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई तेज की गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी कहते हैं कि नैनीताल जिले के 34 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कम से कम छह महीने तक विभाग के पास जमा रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सात वाहन चालकों के बार-बार नियम तोड़ने और निलंबन की कार्रवाई के बाद भी सुधार न करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। अब वह भविष्य में वाहन चलाने के योग्य नहीं रहेंगे। जिन चालकों पर कार्रवाई की गई है, उसमें से अधिकांश खतरनाक ड्राइविंग करते हुए या ओवर लोडिंग में पकड़े गए थे। इससे केवल उनको ही नहीं बल्कि दूसरों को भी खतरा था। निलंबन और निरस्त करने से पहले एक बार चालक को नोटिस के माध्यम से अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया जाता है।
विज्ञापन