फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Section of the smoke charge

खनन कारोबारी ने की दबंगई, सेक्शन इंचार्ज को धुना

Mon, 18 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Mon, 18 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

अवैध उपखनिज ले जा रहे खनन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए सेक्शन इंचार्ज की सरेआम धुनाई लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर बमुश्किल सेक्शन इंचार्ज को दबंग खनन कारोबारी के चंगुल से छुड़ाया। घटना से गुस्साए वन निगम कर्मियों ने खनन कारोबारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। जिस कारण गौला में खनन से लदे छह दर्जन से अधिक वाहन फंस गए। वन निगम कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली में प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार जारी रखने की धमकी दी। 

विज्ञापन


वन निगम के सेक्शन इंचार्ज जीएस बगड्वाल और कर्मियों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार शाम चार बजे गौला गेट के निरीक्षण के दौरान वाहन (यूए 04 ए 8176) के चालक और खनन कारोबारी बाला ने गाड़ी के कागज नहीं दिखाए और वाहन रोकने पर बगड्वाल की पिटाई कर दी। पुलिस को दी तहरीर में बगड्वाल और निगम कर्मियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सेक्शन इंचार्ज पर जानलेवा हमला करने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने दोषी की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। कोतवाली में प्रदर्शन करने वालों में वन निगम के गेट इंचार्ज अशोक कुमार सिंह, गौला रेंज के वन दरोगा डीके चौबे, हरि राम, प्रताप सिंह, खीम सिंह, गुड्डू जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed