झुलसे युवक ने दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलसे युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गया था।
राजपुरा वार्ड संख्या दो निवासी शुभम कश्यप (20) दो नवंबर को अपने घर में गैस सिलिंडर पर खाना बनाने गया। इसी समय माचिस जलाते ही आग लग गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाई।
उसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के पिता हरीश कश्यप को सौंप दिया।