फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanjay Singh is accused of triple murder escaped from hospital

ट्रिपल मर्डर का आरोपी अस्पताल से फरार

Tue, 24 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Tue, 24 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh is accused of triple murder escaped from hospital

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती ट्रिपल मर्डर का आरोपी सोमवार दोपहर पुलिस की लापरवाही से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उस पर अपने पिता, भाई और भाभी की हत्या करने का आरोप है। पूछताछ से पता चला कि ड्यूटी में तैनात एक सिपाही सो रहा था और दो अन्य खाना खाने के लिए गए थे।

विज्ञापन


  टिहरी जिला जेल बंद हत्यारोपी संजय सिंह (28) पुत्र राम सिंह की मानसिक हालत खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उसे सिपाही रवींद्र सिंह, बलवीर सिंह और महावीर सिंह के साथ इलाज कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। सिपाहियों ने आरोपी को सोमवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मानसिक रोग विभाग के पुरुष वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन


 सिपाही रवींद्र सिंह आरोपी संजय की रखवाली कर रहा था और दो अन्य सिपाही महावीर सिंह और बलवीर खाना खाने के लिए चले गए। लंबे सफर से आने के चलते रवींद्र को झपकी आ गयी। इस बीच संजय भाग निकला। संजय को बेड से गायब देख रवींद्र ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों के साथ उसकी तलाश की। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता ने  आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। एसओजी की टीम भी आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि संजय टिहरी जिले के लवा गुमाल गांव पट्टी क्विली गजा नरेंद्र नगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ करीब नौ माह पहले अपने पिता, भाई और भाभी की हत्या करने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुल्जिम के भागने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 इस मामले में जिला पुलिस ने मुल्जिम के भागने की रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय को भेज दी है। पुलिस अधिकारी ड्यूटी में तैनात  सिपाहियों से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed