{"_id":"e85aaf23248c9a58579c435e90eb677c","slug":"sandals-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा खटखटाने वाले को महिला कर्मी ने सैंडल से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा खटखटाने वाले को महिला कर्मी ने सैंडल से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी खैरना में कार्यरत महिला कर्मी का दरवाजा खटखटाकर उसे परेशान करने वाले दो लोगों को पुलिस ने बुधवार को शक के आधार पर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस चौकी पहुंची महिला कर्मी ने एक युवक की सैंडल से जमकर धुनाई लगा दी। बाद में लिखित माफीनामे के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से दो युवक सीएचसी में कार्यरत महिला कर्मी को कभी फोन पर तो कभी रात में दरवाजा खटखटाकर उसे परेशान कर रहे थे। महिला ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की थी। बुधवार को पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को दबोच लिया, जिसमें एक बैंक का गार्ड और दूसरा क्षेत्र का ही एक कारोबारी है।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को पकड़कर चौकी ले आई। इसकी सूचना महिला कर्मी को दी गई। जैसे ही महिला कर्मी को पता चला कि उसे परेशान करने वाले दबोचे गए हैं तो वह भी चौकी जा पहुंची। जहां महिला कर्मी ने बैंक गार्ड की सैंडल से जमकर धुनाई लगा दी और भविष्य में किसी को इस तरह परेशान न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि युवक की धुनाई लगाने के बाद महिला कर्मी ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है, अलबत्ता पुलिस ने दोनों युवकों से लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया और भविष्य में इस तरह की हरकतें करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।