फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Received vital information about predators

15 दिन से शिकार और सुरक्षा की ले रहे थे टोह

Thu, 16 Apr 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 16 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन

रनसाली रेंज में पकड़े गए पांच शिकारियों के बारे में वन विभाग और केंद्र के वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को अहम जानकारी मिली है। यह शिकारी 15 दिनों से आसान शिकार और वन विभाग के सुरक्षा प्रबंधों की टोह ले रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि उत्तराखंड में बाहर से आने वाले बावरियों को सभी तरह की सुविधा, संसाधन आदि देने का जिम्मा रुद्रपुर का बाबू मियां संभालाता था। इससे और किन शिकारियों की मदद की है, उसकी जानकारी जुटाई गई है।

विज्ञापन


आपरेशन चलाने वाले डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि रुद्रपुर का रहने वाला बाबू मियां एक तरह से शिकारियों का स्लीपर सेल था। यह बाहर से आने वाले बावरियों को ठहरने, बाघ को मारने के लिए कड़के, फंदे, हथियार से लेकर रुपया आदि देता था। इसके अलावा वह पुलिस, वन महकमे के अफसरों के मूवमेंट तक पर नजर रखते हुए उनकी खबर शिकारियों तक पहुंचाता था। यही नहीं 2008 में कार्बेट पार्क के पास एक शिकारी दरिया हत्थे चढ़ा था, इसकी जमानत भी बाबू मियां ने ली थी।
विज्ञापन


पकड़े गए मंगत राम के संबंध भी कुख्यात तस्कर तोतराम से है। तोताराम उसकी रिश्तेदारी में आता है। तोताराम ने 2010 में हल्द्वानी वन प्रभाग के अधीन टनकपुर में एक बाघ का शिकार किया था। पकड़े गए शिकारियों के निशाने पर नंधौर अभ्यारण्य, कार्बेट पार्क से लेकर तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज, यूपी का पीलीभीत रेंज था, जहां पर बाघ रिपोर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल भेजे गए शिकारी
डीएफओ के अनुसार पकड़े गए शिकारियों को हल्द्वानी के एसीजीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed