{"_id":"8aafa92ee1eecbe0c00f76651d4cb7dc","slug":"rape-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप दारू पीता रहा, दोस्त करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप दारू पीता रहा, दोस्त करता रहा दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर हैवान हो जाते हैं यहां के लोग। लाडली कांड के बाद ऐसी ही हैवानियत बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ हुई। पिता दारू पीता रहा और दोस्त उसकी दो साल की मासूम बेटी के साथ बलात्कार कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। खून से लथपथ मासूम का राजकीय महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना के साथ पुुलिस संरक्षण में इलाज कराया गया। इस मामले में पुलिस पिता और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम अपनी दो साल की बेटी को पिता के साथ घर छोड़कर मां अपने मायके चली गई। रात नौ बजे मां घर पहुंची तो बेटी खून से लथपथ थी। उसने पति से पूछा कि बेटी के साथ किसने दुष्कर्म किया है। शराब के नशे में धुत पति ने बताया कि उसका दोस्त रवि आया था। दोनों ने साथ में शराब पी।
विज्ञापन
वही बेटी के साथ दुष्कर्म कर चला गया। रोती बिलखती मां बेटी को लेकर तत्काल बेस चिकित्सालय पहुंची। यहां डाक्टरों ने कहा कि पहले पुलिस में सूचना दे दो। इसके बाद मेडिकल मुआयना पुलिस संरक्षण में होगी। बेटी को गोद में लेकर मां पैदल बनभूलपुरा थाने पहुंची। थाने में मौजूद दरोगा मुनौव्वर महिला पुलिस को लेकर तत्काल राजकीय महिला अस्पताल पहुंचे। यहां महिला डाक्टरों ने मासूम का इलाज करने के बाद मेडिकल मुआयना किया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से पिता भी घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस पिता और उसके दोस्त की देर रात तक तलाश कर रही।
विज्ञापन