फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police involved in marking plotting

साजिश करने वालों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस

Thu, 03 Aug 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Thu, 03 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police involved in marking plotting
साजिश करने वालों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इंदिरानगर में बवाल की साजिश रचने वालों को अब पुलिस चिन्हित करने में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज दोपहर में पोस्ट हुआ था लेकिन शाम तक किसी ने सूचना नहीं दी लेकिन शाम को आरोपी के घर अचानक धावा बोल दिया गया। 

विज्ञापन


 इंदिरानगर निवासी रवि कुमार उर्फ कृष्णा हार्डवेयर का काम करता है। उसके पिता सूरज साहू घर में ही परचून की दुकान करते हैं।  पुलिस की जांच से पता चला कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट बुधवार की दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर की गई थी लेकिन किसी ने शाम तक पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


पुुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि पहले भी इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पोस्ट पर हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की थी। एक आरोपी को बनभूलपुरा पुलिस ने राजस्थान से पकड़ लाई थी लेकिन इस बार योजना बनाकर आरोपी के घर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के परिजनों ने फोन किया तो पुलिस को जानकारी मिल सकी। पुलिस का मानना है कि यह उन्माद नहीं, शहर की फिजा खराब करने के लिए सोची समझी साजिश हो सकती है। एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले में बवाल की साजिश रचने वालों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है।


ऐसे लोग गुनहगार होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बवाल के समय कुछ लोगों ने शांति व्यवस्था कायम करने में भी मदद की है। ऐसे लोगों से पुलिस संपर्क स्थापित करती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed