फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh burnt woman's death

पिथौरागढ़ की झुलसी महिला की मौत

Tue, 03 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 03 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की झुलसी महिला की इलाज के दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गई। आग बुझाने में पति के हाथ भी झुलस गए थे। मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के खोलिया गांव निवासी अशोक पाल की पत्नी निर्मला पाल (40) 26 अक्तूबर को घर में खाना बना रही थी। चूल्हा नहीं जलने पर निर्मला ने केन से मिट्टी का तेल डाला।

विज्ञापन


इस पर आग भभक उठी। आग ने महिला के कपड़े को पकड़ लिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति अशोक आग बुझाने लगे। इसमें उनके भी हाथ झुलस गए। आग बुझाने के बाद पति ने पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर उसने पत्नी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों का सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed