फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PCS file a lawsuit against officials

पीसीएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jul 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Sat, 25 Jul 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पीसीएस अधिकारी विवेक स्वरूप के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पीसीएस अधिकारी ने पूर्व पत्नी के घर में जाकर उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। इस मामले की जांच कुशल सिंह नगरकोटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


पीसीएस अधिकारी की पूर्व पत्नी ज्योति सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलपड़ाव सिद्धिपुरम  में दो साल के बेटे के साथ किराये में रहती हैं।

आरोप है कि 28 जून को उनके पूर्व पति विवेक स्वरूप तेजाब की बोतल लेकर आए थे। उन्होेंने उन पर पूर्व में दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए दबाव बनाया।

 इनकार करने पर उन्होंने बिस्तर पर तेजाब फेंक दिया और धमकी दी कि इसी प्रकार उनके ऊपर तेजाब फेंककर चेहरा खराब कर देंगे। धमकी से भयभीत होकर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


 इस संबंध में ज्योति ने एसएसपी और सीओ से भी मुलाकात की थी। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पीसीएस अधिकारी के खिलाफ धारा धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस अधिकारी विवेक स्वरूप कुछ दिनों पहले रुद्रपुर स्थित मंडी समिति में वित्त अधिकारी के पद पर थे, अब उनका तबादला हो गया है।

बता दें कि इसके पहले भी ज्योति और विवेक स्वरूप एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। दोनों काफी दिनों तक जेल में भी रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed