फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients jumped from the third floor of STH

एसटीएच की तीसरी मंजिल से कूद गया मरीज

Wed, 30 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 30 Aug 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Patients jumped from the third floor of STH
एसटीएच की तीसरी मंजिल से कूद गया मरीज - फोटो : अमर उजाला

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के सी वार्ड में भर्ती मरीज ने मंगलवार सुबह सात बजे खिड़की खोलकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह रैंप पर गिर पड़ा। उसका एक पैर टूट गया। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव के चलते वह भागना चाहता था। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के नगरा बिरहान निवासी संतोष हल्द्वानी में बिठौरिया नंबर एक में परिवार के साथ रहकर एक किसान का ट्रैक्टर चलाता है। दो दिन पहले वह ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था, वहां जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर किसान ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज वार्ड सी के बेड संख्या 13 पर चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी कमला बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए घर चली गई थी। इस बीच उसने अस्पताल की खिड़की खोलकर छलांग लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने देखा तो वह रैंप पर गिरा था। एक पैर टूटने के कारण वह खड़ा नहीं हो रहा था। उसे तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पता चला है कि पहले भी वह दो बार जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुका है।

पत्नी ने बताया कि उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। डॉक्टरों को शक है कि संतोष अस्पताल से भागना चाहता था। अधीक्षक एके पांडे ने अब बरामदे के दरवाजे को बंद करा दिया है ताकि खुले स्थान से कोई अन्य मरीज कूदने की कोशिश न कर सके। 


मरीज के पैर में फैक्चर हुआ है। पहले भी वह कई बार जान देने की कोशिश कर चुका है। पैर टूटने के कारण उसे आर्थोपेडिक्स विभाग में भर्ती किया गया है। खतरे की कोई बात नहीं है। 
- एके पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक, एसटीएच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed