फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Palithin theft case

नगर निगम कर्मियों पर घूमी शक की सुई

Thu, 14 May 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 14 May 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

नगर निगम से पालीथिन चोरी के मामले में पुलिस की शक की सुई नगर निगम के कर्मियों की ओर घूम गई है। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने बुधवार को पीआरडी के तीन जवानों से पूछताछ की है, जबकि इससे पहले कर अधीक्षक सहित अन्य कर्मचारियों के भी पुलिस अलग-अलग बयान ले चुकी है।

विज्ञापन


नगर निगम के बंद कमरे से 60 किलो पालीथिन चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी विनोद जोशी ने इस मामले में कर अधीक्षक के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बयान लिए। छानबीन से पता चला कि नगर निगम की बाहरी सुरक्षा के लिए 24 घंटे की तीन पालियों में एक-एक जवान तैनात रहते हैं। विवेचक ने पीआरडी जवान सुल्तानपुर नगरी निवासी धनपाल, खुशहालनगर निवासी गजेंद्र लाल, लामाचौड़ निवासी प्रकाश चंद्र से पूछताछ की।
विज्ञापन


पीआरडी जवानों ने बताया कि उन्हें ठेलियां, रिक्शा रखवाने और बाहरी लोगों के प्रवेश करने उनका नाम-पता नोट करने की जिम्मेदारी है, जिस कमरे से पालीथिन चोरी हुई है, उसका ताला नहीं टूटा है। किसी गोदाम या कमरे की चाबी पीआरडी जवानों के पास नहीं रहती है। कर्मचारी ही सामान निकालते और रखते हैं। ऐसे में कौन सा कर्मचारी सामान लेकर गया और कितना सामान रखा है, इसकी जानकारी जवानों की नहीं रहती है। आवागमन रजिस्टर चेक करने के बाद जवानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन रोकने से अटकी जवान की शादी
पीआरडी जवानों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने उनका वेतन तीन माह से रोका है। अभी पीआरडी जवान धनपाल की शादी होने वाली है। पैसा नहीं मिलने पर धनपाल के परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि चोरी के चलते उनका वेतन रोका गया है। नगर निगम की व्यवस्था से क्षुब्ध होकर जवानों ने बुधवार से अवकाश पर जाने का निर्णय ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed