{"_id":"d8bbf7e91c0960854a8c7d926682b3dd","slug":"one-worker-s-body-was-found-by-khal-snowu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नोव्यू कहाल से बरामद हुआ वन कर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नोव्यू कहाल से बरामद हुआ वन कर्मी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता वन विभाग के संविदा कर्मी का शव स्नोव्यू से लगे कहाल क्षेत्र से बरामद हुआ है। बारिश में भीगकर ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक उसके शरीर में कहीं चोट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि ड्यूटी से लौटते समय बारिश की वजह से उसने पेड़ के नीचे शरण ली होगी। भीगने और ठंड लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांबिंग टीम में एसआई राजेंद्र कुमार, शंकर सिंह आदि मौजूद थे। चंदन की पांच साल की एक बेटी है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लीताल ब्रेकंबरी कंपाउंड निवासी भुवन आर्य पुत्र शेरी राम ने कोतवाली में रविवार को अपने भाई चंदन आर्य की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह शनिवार शाम छह बजे से लापता था। सोमवार की सुबह एसएसआई कैलाश जोशी और वन दरोगा हीरा सिंह शाही ने पुलिस और वनकर्मियों के साथ स्नोव्यू से लगे कहाल जंगल क्षेत्र में खोज की। कुछ लोगों ने शनिवार की शाम चंदन को वहीं देखा था। सड़क से कुछ दूरी पर उसका बैग मिला तो तलाश तेज की गई और सड़क से 500 मीटर दूर चंदन का शव बरामद कर लिया गया।