{"_id":"27e57e997f403f0ad507276dc2c28740","slug":"one-inspector-beaten-tractor-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा को पीटा, ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन दरोगा को पीटा, ट्रैक्टर सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में प्रतिबंधित किए गए ट्रैक्टर-ट्राली से जबरन खनिज निकासी करने पर वन कर्मियों ने रोका तो चालक ने वन दरोगा की पिटाई कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर सीज कर दी।
विज्ञापन
गौला के इमलीघाट गेट पर एक दिन पूर्व ओवरलोड उपखनिज ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली (यूके06- एबी1714) की वन विभाग ने निकासी बंद कर दी थी। शनिवार की शाम वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्राली को उपखनिज ले जाते फिर पकड़ लिया। उसमें 250 कुंतल उपखनिज लदा था।
विज्ञापन
चालक ने गाली-गलौज करते हुए वन दरोगा की पिटाई कर दी। वन कर्मियों ने एसडीओ एनसी पंत को सूचित किया। एसडीओ की सूचना पर एसएसआई मनोहर सिंह, त्रिभुवन सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुुंच गई। उन्होंने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक फरार हो गया था। इधर, कोतवाल बीसी पंत का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को डौली रेंज कंपाउंड में खड़ा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन