फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One inspector and the attempt on forest guard

वन दरोगा और वन रक्षक पर जानलेवा हमला

Wed, 11 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला/भीमताल Updated Wed, 11 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

धारी ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र हरिनगर अक्सोड़ा में कंपाट नंबर पांच में गश्त के दौरान कुछ ग्रामीणों ने वन दरोगा और वन रक्षक पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वन दरोगा की ओर से सरना स्थित पटवारी चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के मुताबिक मटियाल क्षेत्र के वन दरोगा खुशाल सिंह पोखरिया और वन रक्षक पूरन सिंह रावत सोमवार दोपहर बाद विभागीय कार्यों के लिए वन पंचायत हरिनगर अक्सोड़ा गए थे, इस दौरान जब दोनों आरक्षित वन अक्सोड़ा के कंपाट नंबर पांच में पहुंचे तो वहां उन्हें चीड़ का सूखा हुआ पेड़ कटा मिला, जबकि उसकी लकड़ी मौके से गायब थी। निरीक्षण के दौरान उन्हें पास के खेत में चीड़ के चिरान से निकला बुरादा भी मिला।
विज्ञापन


वन दरोगा पोखरिया ने जब पास में रहने वाले केशव राम, प्रकाश, सुनील और भवानी राम सभी निवासी अक्सोड़ा दियारी पोस्ट पोखराड़, धारी से पूछताछ की तो उन्होंने दोनों वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह वहां से भागकर दोनों वन कर्मियों ने जान बचाई। बाद में दोनों वन कर्मियों ने सीएचसी भवाली में इलाज कराया। जहां से आंख में चोट होने के कारण वन रक्षक पूरन सिंह रावत को नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वन दरोगा खुशाल सिंह पोखरिया ने मुक्तेश्वर पुलिस और सरना पट्टी स्थित पटवारी चौकी में उक्त चारों के खिलाफ सरकारी कार्यों में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने संबंधी तहरीर दी और विभागीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। पट्टी पटवारी हेम जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332/353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed