फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Offensive messages sent to daughter-in-law of Harish Rawat

हरीश रावत की बहू को भेजे आपत्तिजनक मैसेज 

Tue, 20 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Offensive messages sent to daughter-in-law of Harish Rawat
SMS

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बहू के मोबाइल पर कोई सिरफिरा आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। इससे परेशान होकर हरीश रावत के बेटे आनंद सिंह रावत पत्नी और बच्चों को लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसओजी इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आया है कि मैसेज राजस्थान से भेजे गए हैं।

विज्ञापन


आनंद सिंह रावत ने कहा कि ऐसा न करने की बात कहने के बाद भी सिरफिरा लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। इससे उनका परिवार परेशान है। कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र लेने के बाद उसे जांच करने के लिए एसओजी के पास भेज दिया।
विज्ञापन


जांच से पता चला कि मैसेज राजस्थान के नंबर से भेजा गया है। पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है। हालांकि इस बारे में पूछने पर पुलिस का कोई अधिकारी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि जांच एसओजी कर रही है। इस कारण उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed