फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali police investigate missing Kabing

पुलिस ने काबिंग कर लापता नेपाली की खोजबीन की

Fri, 11 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Fri, 11 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nepali police investigate missing Kabing

 कृष्णापुर क्षेत्र में पालिका सभासद के घर पर काम करने वाले नेपाली के लापता होने की सूचना पर तल्लीताल पुलिस ने गुरुवार की रात कृष्णापुर और बलियानाला क्षेत्र में नेपाली को तलाशने के लिए खोजबीन शुरू की है।

विज्ञापन


तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मूल रूप से नेपाल का रहने वाला विशन बहादुर (55) यहां कृष्णापुर क्षेत्र में नगर पालिका सभासद डीएन भट्ट के घर पर काम करता था। पुलिस का कहना है कि मुताबिक गुरुवार की सुबह विशन बहादुर ने किसी बात को लेकर सभासद के परिजनों से बदसलूकी की।
विज्ञापन


 जिससे गुस्साए सभासद के बेटे ने नेपाली मजदूर के थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद से विशन बहादुर वहां से चला गया। देर सायं तक जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो उसके गायब होने की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते थानाध्यक्ष पाठक के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कृष्णापुर क्षेत्र और बलियानाला क्षेत्र में खोजबीन अभियान चलाया। घंटे भर से अधिक समय तक की गई खोजबीन के दौरान विशन बहादुर का कहीं पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक पुलिस विशन बहादुर की खोजबीन में जुटी थी।

 कोतवाली पुलिस ने देर सांय यहां मल्लीताल क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एल्कोमीटर से वाहन चालकों को चैक किया गया तो तीन वाहन चालक शराब के नशे में मिले।


जिसके बाद पुलिस तीनों वाहन चालकों के पास मौजूद दो आल्टो और एक वैगन आर कार को सीज करने के साथ ही तीनों वाहन चालकों को मेडिकल के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले गई। जहां उनका मेडिकल कराया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मामले में वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed