{"_id":"5796559d4f1c1b8e0121e3ab","slug":"neet-paper-borrowers-have-a-contract-to-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पेपर पास कराने का ठेका लेने वालों को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीट पेपर पास कराने का ठेका लेने वालों को जेल
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
नीट-2 पेपर पास कराने का ठेका लेने के आरोप में पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को सोमवार को नैनीताल स्थित सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नीट-2 समेत अन्य परीक्षाएं पास कराने का दावा करने वाले पांचों आरोपी हल्द्वानी और रामनगर में रविवार को पकड़े गए थे। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया कि इस मामले की अभी और गहनता से जांच की जा रही है।
बताते चलें कि नैनीताल पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। पांचों आरोपी नीट-2 का पेपर लीक कराने की फिराक में थे। इनके पास से 90 हजार नकद और एक करोड़ से अधिक के कई चेक बरामद हुए थे। संजय कुमार प्रभात निवासी शेरपुरा बाजार बिहार, निशात अहमद नियाजी निवासी शाहजनाबाद, सेक्टर 11 नई दिल्ली, अजय कुमार सिन्हा निवासी ग्राम मौडिहा थाना नौखा जिला रोहताश बिहार ढिकुली के प्रतीक्षा रिसोर्ट से गिरफ्तार किए गए थे, जबकि बिहार के पटना निवासी दिनेश प्रसाद और चरीहाटा बिहार निवासी विकास को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया था।
रामनगर में गिरफ्तार नीट पेपर के सौदो के चर्चित प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को आज पुलिस ने यहां सीजेएम नंदन सिंह राणा की अदालत में पेश किये जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।