फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Polytechnic, BJP, Demolition

नैनीताल पॉलीटेक्निक में भाजपाइयों ने की तोड़फोड़, मारपीट

Sun, 27 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 27 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Nainital Polytechnic, BJP, Demolition
नैनीताल पॉलीटेक्निक में भाजपाइयों ने की तोड़फोड़, मारपीट - फोटो : अमर उजाला

रिन्यूवल के बगैर संविदा कर्मी को तत्काल ज्वाइन कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में जमकर बवाल किया। उन्होंने संस्थान के मुख्य भवन के शीशे और फर्नीचर तोड़ दिए, वहीं दूसरी ओर संस्था के ऑफिस में लगी नेट प्लेट भी तोड़ डाली।

विज्ञापन


एक अधिकारी को भी पीट दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य को वाहन में विधायक के पास नैनीताल क्लब ले गए और वहां समझौता वार्ता कराई। शाम को संस्था के प्रधानाचार्य ने दो भाजपा नेताओं समेत 20-30 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ डीएम को एक शिकायती पत्र भेजकर संस्थान में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


 पॉलीटेक्निक के फार्मेसी विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी का कार्यकाल पूरा हो गया है। शासन से उसके रिन्यूवल के कोई निर्देश नहीं मिलने पर हटा दिया गया। शनिवार को इस बारे में क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य और संस्थान के प्रधानाचार्य के बीच फोन पर वार्ता हुई।  थोड़ी देर बाद ही 24 से अधिक भाजपाई संस्थान पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानाचार्य द्वारा क्षेत्रीय विधायक के साथ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता इतने उत्तेजित थे कि उन्होंने संस्थान के मुख्य भवन के दरवाजे के शीशे तोड़ दिए और भवन के भीतर रखा फर्नीचर तोड़ दिया। साथ ही कार्यालय के दरवाजे पर लगी नेट प्लेट तोड़ डाली।  

संस्थान का स्टाफ उन्हें रोकने का प्रयास करने लगा तो भाजपाइयों ने एक राजपत्रित अधिकारी नीरज पैन्यूली को पीट दिया। अपने सहयोगी को पिटता देख संस्थान की महिला शिक्षिकाएं आगे आ गईं और उत्तेजित भाजपाइयों को बमुश्किल समझाया।

भाजपाई अपने साथ वाहन में संस्थान के प्रधानाचार्य एमके सिंह को सीधे नैनीताल क्लब में वहां मौजूद विधायक संजीव आर्य के पास ले गए। जहां मामले को लेकर विधायक व प्रधानाचार्य के बीच आधे घंटे तक वार्ता हुई। प्रधानाचार्य ने विधायक के समक्ष मामले का पूरा पक्ष रखा, जिसके बाद मामला शांत हो गया। इससे पहले क्लब में भी भाजपाइयों व संस्थान कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 

धारा 144 लगी है तो संस्थान में इतने भाजपाई कैसे पहुंचे

संस्थान के कर्मियों का कहना है कि जब जिले में धारा 144 लगी है तब दर्जनों भाजपाई संस्थान में कैसे पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर संस्थान के गुरुजनों व कर्मियों की बैठक हुई। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से तय किया कि जब तक संस्थान में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक वह कार्य नहीं कर सकते। इस पर प्रधानाचार्य सिंह ने डीएम नैनीताल को संबोधित पत्र लिखा।

भाजपा नगर अध्यक्ष समेत 20-20 कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप

प्रधानाचार्य ने डीएम को भेजे पत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी और डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद पडियार समेत 20-30 भाजपा कार्यकर्ताओं पर संस्थान में तोड़फोड़, अधिकारियों, कर्मियों के साथ गाली गलौज, मारपीट और संस्थान की महिला कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

कहा है कि 28 अगस्त से संस्थान में प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग होनी है इसलिए वहां पर सुरक्षा की बेहद जरूरत है।  
 
प्रधानाचार्य का व्यवहार संतोषजनक नहीं था : आर्य

विधायक संजीव आर्य का कहना है कि किसी भी युवक से उसका रोजगार छीनना ठीक नहीं है। उन्होंने मामले में प्रधानाचार्य से कहा था कि यदि संभव है तो संविदा कर्मी का रिन्यूवल कर दिया जाए लेकिन प्रधानाचार्य ने मामले में संतोषजनक व्यवहार नहीं किया।

विधायक ने मारपीट की घटना को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल प्रधानाचार्य से मिलने गए थे। अगर किसी के साथ मारपीट हुई है तो उसका मेडिकल करवाने के बाद कार्रवाई की जाए। 
खुद शासन से किया पत्राचार

संस्थान के प्रधानाचार्य एमके सिंह के मुताबिक वह संविदा कर्मी के रिन्यूवल कराने के पक्षधर हैं। कहा कि मामले को लेकर उन्होंने खुद शासन को पत्राचार किया है लेकिन अभी शासन की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। बिना शासन से लिखित आदेश के वह अपने स्तर से कोई रिन्यूवल नहीं कर सकते हैं क्योंकि कर्मी को भुगतान की समस्या पैदा हो जाएगी। ब्यूरो 


मामले को बेवजह तूल देना निंदनीय

डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह पडियार व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के मुताबिक संस्थान में तोड़फोड़ की घटना निराधार है। वह प्रधानाचार्य से मिलने गए थे लेकिन वह खुद वार्ता करने नहीं आए और गेट पर अन्य लोगों को भेज दिया।

कहा कि जब मामले में प्रधानाचार्य व विधायक की आपस में नैनीताल क्लब में हुई वार्ता के बाद मामले का समाधान हो चुका था तो बेवजह इसे तूल देना निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed